Skip to main content

आज से महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, चुकानी होगी इतनी ज्यादा

भारत में आज से अनलॉक 1.0 का आगाज हो गया है और इसके पहले ही दिन आम आदमी को झटका लगा है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। आज से 19 किलोग्राम और 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ गए हैं। तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती है। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। 



इतना महंगा हुआ गैर-सब्सिडी वाला सिलिंडर
आईओसीएल की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 11.50 रुपये महंगा हो गया है। इसके बाद इसकी कीमत 593 रुपये हो गई है, जो पहले 581.50 रुपये थी। कोलकाता में इसका दाम 584.50 रुपये से बढ़कर 616 रुपये हो गया है, मुंबई में यह 579 रुपये से बढ़कर 590.50 रुपये हो गया है। वहीं चेन्नई में यह पहले 569.50 रुपये का था, जो आज से 606.50 रुपये का हो गया है। 


इतना महंगा हुआ 19 किलोग्राम वाला सिलिंडर
दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला सिलिंडर 110 रुपये महंगा हो गया है। इसके बाद इसकी कीमत 1139.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1029.50 रुपये थी। कोलकाता में इसका दाम 1086 रुपये से बढ़कर 1139.50 रुपये हो गया है, मुंबई में यह 978 रुपये से बढ़कर 1087.50 रुपये हो गया है। वहीं चेन्नई में यह पहले 1144.50 रुपये का था, जो आज से 1254 रुपये का हो गया है। 


हवाई जहाज का तेल भी हुआ महंगा
आज से विमान ईंधन एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी इजाफा हो गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में एटीएफ का दाम 11030.62 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़कर 33,575.37 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है। वहीं कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में इसकी कीमत क्रमश: 38,543.37, 33,070.56 और 34,569.30 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। एटीएफ का हवाई जहाज में ईंधन के तौर पर इस्तेमाल होता है।




केरोसीन की कीमत में कटौती

हालांकि तेल कंपनियों ने केरोसीन की कीमतों में कटौती की है। मालूम हो कि दिल्ली केरोसीन फ्री सिटी घोषित है। इसलिए दिल्ली में केरोसीन की कीमतें जारी नहीं होती। कोलकाता में आज से एक लीटर केरोसीन की कीमत 12.12 रुपये घटकर 15.73 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 27.85 रुपये प्रति लीटर थी। इसी तरह मुंबई में एक लीटर केरोसीन का भाव 13.96 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 13.60 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
 
सरकार देती है गैस सिलिंडर पर सब्सिडी 

मौजूदा समय में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलिंडर लेना चाहते है, तो वे उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं। गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं

Comments

Popular posts from this blog

अब सरकार दे रही है । खेती के लिए सस्ते लोन जाने कैसे मिलेगा

किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) छोटे किसानों की मदद करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक सबसे महत्वपूर्ण और लोकप्रिय योजना है. बता दें, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Scheme) से किसान क्रेडिट कार्ड को जोड़ने के बाद से देश के 70 लाख लोगों ने खेती-किसानी के लिए कम दर पर लोन लेने के लिए मन बनाया है. इन सभी किसानों ने केसीसी के लिए आवेदन भी किया है. केंद्रीय कृषि मंत्रालय के आकड़ो के अनुसार इन सभी किसानों में से 45 लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड देने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है इसके अलावा 25 लाख किसानों को केसीसी जारी कर दिया गया है. बता दें कि मौजूदा स्थिति में देश के 7 करोड़ किसानों के पास ही किसान क्रेडिट कार्ड है. जबकी सरकार चाहती है कि पीएम किसान योजना से जुड़े सभी किसान साहूकारों की बजाय सरकार से लोन ले. यही कारण है की सरकार केसीसी की बनाने की प्रक्रिया में तेजी ला रही है. सरकार पीएम किसान योजना के माध्यम से बने केसीसी पर महज 4 प्रतिशत के नाम मात्र के ब्याज पर लोन देती है. अब  बैंक किसान को केसीसी कार...

Reliance Jio अपने ग्राहकों को फ्री दे रहा है 10GB डेटा

Reliance Jio अपने ग्राहकों को फ्री दे रहा है 10GB डेटा   TikTok को टक्कर देने वाले Mitron ऐप को गूगल ने प्ले स्टोर से हटाया Reliance Jio अपने ग्राहकों को 5 दिन तक रोज 2GB डेटा (10GB) फ्री में ऑफर कर रहा है. याद के तौर पर बता दें ये ऑफर अप्रैल में भी कुछ ग्राहकों को चार दिन के लिए दिया गया था. ये नया ऑफर कंपनी की तरफ से देशभर में रैंडम तरीके से चुनिंदा ग्राहकों को दिया जा रहा है. OnlyTech के मुताबिक, कुछ जियो यूजर्स ने दावा किया है कि उनके अकाउंट में 2GB डेटा फ्री में क्रेडिट कर दिया गया है. जियो अकाउंट्स में ये पैक रैंडम बेसिस में क्रेडिट किया गया है. इसके लिए कोई पैटर्न नहीं रखा गया है कि ये डेटा किसे मिलेगा और किसे नहीं. ऐसे में आपको ये डेटा मिला है या नहीं. ये चेक करने के लिए आपको मैनुअल तरीका अपनाना होगा. पीएम किसान सम्मान निधि योजना – खाते में नहीं आए हैं पैसे, तो यहां करें कॉल, तुरंत बन जाएगा काम फ्री डेटा पैक चेक करने के लिए ग्राहकों को माय जियो ऐप में माय प्लान्स सेक्शन में जाना होगा.  ध्यान देने वाली बात ये है कि इस पैक में जो डेटा दिया जा रहा है वो आपके मौजूदा ड...

Google ने Remove China Apps नाम के एंड्रॉयड ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया है

 ये ऐप जयपुर बेस्ड डेवलपर्स द्वारा पब्लिश किया गया था. ये ऐप चीन और भारत के बीच चल रहे मौजूदा तनाव और सोशल मीडिया पर टिकटॉक के खिलाफ चल रहे कैंपेन के बीच अचानक ही काफी पॉपुलर हो गया था. इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से 50 लाख से भी ज्यादा यूजर्स द्वारा डाउनलोड कर लिया गया था. गूगल के एक प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को ये कंफर्म किया कि ऐप को ऐप स्टोर पॉलिसी का उल्लंघन करने के चलते प्ले स्टोर से हटा लिया गया है. हालांकि, इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई. ऐप के डेवलपर्स ने भी कंफर्म किया है कि गूगल ने इसे सस्पेंड कर दिया है. ये आमतौर पर तब होता है जब डेवलपर्स गूगल प्ले की पॉलिसी का उल्लंघन करते हैं.  दावे के मुताबिक रिमूव चाइना ऐप एजुकेशनल पर्पज के लिए डेवलप किया गया था. हालांकि, ये फोन में इंस्टॉल करने के बाद सीधे तौर पर चाइनीज ओरिजिन वाले ऐप्स को लिस्ट करता है. ऐप की मदद से यूजर्स इन चीनी ऐप्स की पहचान कर सकते हैं और संभवत: डिलीट भी कर सकते हैं. ये ऐप यूजर के फोन में ByteDance के TikTok और Alibaba के UC Browser जैसे ऐप्स को स्कैन करता है. एक बार डिलीट किए जाने के बाद 'यू आ...