1 जून से चलने वाली इन ट्रेनों में सफर को लेकर रेलवे ने यात्रियों के लिए कुछ गाइडलाइंस और नियम तय किए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है. रेलवे की ओर से जारी नियम और दिशा-निर्देश पहले से चल रही 15 जोड़ी यानी 30 एसी स्पेशल ट्रेनों में भी लागू रहेंगे. आइए जानते हैं ट्रेन में सफर के लिए क्या हैं रेलवे के नियम... -रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इन 200 ट्रेनों के लिए आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के अलावा रेलवे स्टेशन के काउंटर, पोस्ट ऑफिस, यात्री टिकट सुविधा केंद्र, आधिकारिक एजेंट, पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम और कॉमन सर्विस सेंटर्स से भी टिकट बुक करवा सकते हैं. - रेलवे ने सभी विशेष ट्रेनों के लिए अग्रिम आरक्षण की अवधि (ARP) को 30 दिन से बढ़ाकर 120 दिन कर दिया है. इनमें 12 मई से राजधानी ट्रेन के मार्ग पर संचालित 15 जोड़ी ट्रेनें और एक जून से चलने जा रहीं 100 जोड़ी नयी ट्रेनें शामिल हैं. यानी यात्री इन ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग यात्रा के दिन से 120 दिन पहले भी करा सकेंगे. इसके साथ ही यात्री एक 1 जून से यात्रा के लिए तत्काल टिकट और करेंट बुकिंग जैसी सुविधा का लाभ उठा ...
Etv मध्य प्रदेश - सबसे सटीक और सबसे तेज़.