BPNL Recruitment 2020: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड में अलग-अलग पदों पर 1343 वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (BPNL) ने 1343 अलग-अलग पदों पर वैकेंसी निकाली है। लॉकडाउन के कारण जब कंपनियों में छंटनी हो रही है, पशुओं से प्यार करने वाले युवाओं के लिए यह नौकरी पाने का अच्छा मौका है। By - गाँव कनेक्शनUpdate: 2020-05-28 13:25 GMT BPNL Recruitment 2020: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड में अलग-अलग पदों पर 1343 वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई पशुओं की सेवा, चिकित्सा, चारे और टीकाकरण के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (BPNL) ने 1343 अलग-अलग पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिस पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 मई है। अगर आप पशुओं की सेवा-देखभाल करने में रूचि रखते हैं, उनसे प्यार करते हैं तो लॉकडाउन के कठिन समय में यह नौकरी आपके लिए ही है। बीपीएनएल की इन 1343 पोस्ट्स में सबसे अधिक 959 पोस्ट स्किल एडमिशन कंसल्टेंट (कौशल प्रवेश सलाहकार) का है, जिसके लिए आवश्यक योग्यता 12वीं पास और उम्र सीमा 21 से 40 वर्ष है। इस पद के लिए बीपीएनएल ने 12000 रूपये प्रतिमाह का वेतन निर्धारित किया है। इसके अलावा कौशल विकास अधिकारी के लिए 188 पद आवेदित किए गए हैं, जि...