Skip to main content

अब सरकार दे रही है । खेती के लिए सस्ते लोन जाने कैसे मिलेगा

किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) छोटे किसानों की मदद करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक सबसे महत्वपूर्ण और लोकप्रिय योजना है. बता दें, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Scheme) से किसान क्रेडिट कार्ड को जोड़ने के बाद से देश के 70 लाख लोगों ने खेती-किसानी के लिए कम दर पर लोन लेने के लिए मन बनाया है. इन सभी किसानों ने केसीसी के लिए आवेदन भी किया है. केंद्रीय कृषि मंत्रालय के आकड़ो के अनुसार इन सभी किसानों में से 45 लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड देने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है इसके अलावा 25 लाख किसानों को केसीसी जारी कर दिया गया है.




बता दें कि मौजूदा स्थिति में देश के 7 करोड़ किसानों के पास ही किसान क्रेडिट कार्ड है. जबकी सरकार चाहती है कि पीएम किसान योजना से जुड़े सभी किसान साहूकारों की बजाय सरकार से लोन ले. यही कारण है की सरकार केसीसी की बनाने की प्रक्रिया में तेजी ला रही है. सरकार पीएम किसान योजना के माध्यम से बने केसीसी पर महज 4 प्रतिशत के नाम मात्र के ब्याज पर लोन देती है. अब  बैंक किसान को केसीसी कार्ड जारी करने के लिए लेकर आनाकानी नहीं कर पाएंगे. क्योंकि बैंक के पास किसानों के आधार नंबर, उनका अकाउंट नंबर और उनके जमीन का पूरा रिकॉर्ड है पहले से मौजूद है अब किसान एक आवेदन मात्र से ही केसीसी का लाभ उठा सकते हैं.



ऐसे करें केसीसी के लिए आवेदन
किसान को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा.

आधिकारिक वेबसाइट किसान क्रेडिट कार्ड फॉर्म डाउनलोड करना होगा.

फॉर्म को जमीन के कागजात, फसल की जानकारी आदि के साथ भरना होगा.

किसान को यह घोषणा करनी होगी कि उसने किसी दूसरे बैंक या ब्रांच से कोई दूसरा अन्य किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाया है.

भरें हुए फार्म को संबंधित बैंक जमा करना होगा जिसके बाद बैंक अपनी पूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद किसान क्रेडिट कार्ड जारी कर देगा

Popular posts from this blog

कल से चलेंगी 200 नई ट्रेनें, जानिये कैसे मिलेगा टिकट

1 जून से चलने वाली इन ट्रेनों में सफर को लेकर रेलवे ने यात्रियों के लिए कुछ गाइडलाइंस और नियम तय किए हैं, जिनका पालन करना ​अनिवार्य है. रेलवे की ओर से जारी नियम और दिशा-निर्देश पहले से चल रही 15 जोड़ी यानी 30 एसी स्पेशल ट्रेनों में भी लागू रहेंगे. आइए जानते हैं ट्रेन में सफर के लिए क्या हैं रेलवे के नियम... -रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इन 200 ट्रेनों के लिए आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के अलावा रेलवे स्टेशन के काउंटर, पोस्ट ऑफिस, यात्री टिकट सुविधा केंद्र, आधिकारिक एजेंट, पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम और कॉमन सर्विस सेंटर्स से भी टिकट बुक करवा सकते हैं. - रेलवे ने सभी विशेष ट्रेनों के लिए अग्रिम आरक्षण की अवधि (ARP) को 30 दिन से बढ़ाकर 120 दिन कर दिया है. इनमें 12 मई से राजधानी ट्रेन के मार्ग पर संचालित 15 जोड़ी ट्रेनें और एक जून से चलने जा रहीं 100 जोड़ी नयी ट्रेनें शामिल हैं. यानी यात्री इन ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग यात्रा के दिन से 120 दिन पहले भी करा सकेंगे. इसके साथ ही यात्री एक 1 जून से यात्रा के लिए तत्काल टिकट और करेंट बुकिंग जैसी सुविधा का लाभ उठा ...

Reliance Jio अपने ग्राहकों को फ्री दे रहा है 10GB डेटा

Reliance Jio अपने ग्राहकों को फ्री दे रहा है 10GB डेटा   TikTok को टक्कर देने वाले Mitron ऐप को गूगल ने प्ले स्टोर से हटाया Reliance Jio अपने ग्राहकों को 5 दिन तक रोज 2GB डेटा (10GB) फ्री में ऑफर कर रहा है. याद के तौर पर बता दें ये ऑफर अप्रैल में भी कुछ ग्राहकों को चार दिन के लिए दिया गया था. ये नया ऑफर कंपनी की तरफ से देशभर में रैंडम तरीके से चुनिंदा ग्राहकों को दिया जा रहा है. OnlyTech के मुताबिक, कुछ जियो यूजर्स ने दावा किया है कि उनके अकाउंट में 2GB डेटा फ्री में क्रेडिट कर दिया गया है. जियो अकाउंट्स में ये पैक रैंडम बेसिस में क्रेडिट किया गया है. इसके लिए कोई पैटर्न नहीं रखा गया है कि ये डेटा किसे मिलेगा और किसे नहीं. ऐसे में आपको ये डेटा मिला है या नहीं. ये चेक करने के लिए आपको मैनुअल तरीका अपनाना होगा. पीएम किसान सम्मान निधि योजना – खाते में नहीं आए हैं पैसे, तो यहां करें कॉल, तुरंत बन जाएगा काम फ्री डेटा पैक चेक करने के लिए ग्राहकों को माय जियो ऐप में माय प्लान्स सेक्शन में जाना होगा.  ध्यान देने वाली बात ये है कि इस पैक में जो डेटा दिया जा रहा है वो आपके मौजूदा ड...