Skip to main content

Mirton ऐप को भारत में नहीं बनाया गया है बल्कि यह पाकिस्तान के सॉफ्टवेयर डिवेलपर Qboxus का ऐप है।

मित्रों ऐप को भारत में खूब डाउनलोड किया जा रहा है। भारतीय ऐप होने के चलते इसकी रेटिंग भी हाई है। लेकिन अब पता चला है कि यह दरअसल एक पाकिस्तानी ऐप टिकटिक का रीब्रैंडेड वर्जन है।

देबाशीष सरकार, नई दिल्ली
Mitron ऐप को भारत में नहीं बनाया गया है बल्कि यह पाकिस्तान के सॉफ्टवेयर डिवेलपर Qboxus का ऐप है। एक रिपोर्ट में इस बात का पता चला है। भारत में Mitron ऐप तेजी से डाउनलोड किया जा रहा है। खास बात है कि मित्रों शब्द को अधिकतर पीएम मोदी के साथ जोड़ा जाता है। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दरअसल यह ऐप पाकिस्तानी कंपनी Qboxus द्वारा बनाए गए TicTic ऐप का रीपैकेज्ड वर्जन है।


इरफान शेख Qboxus के सीईओ और फाउंडर हैं। इस कंपनी ने ही टिकटिक ऐप बनाया है। इरफान ने हमारी सहयोगी वेबसाइटट टाइम्स ऑफ इंडिया-गैजेट्स नाउ को बताया कि उन्होंने मित्रों ऐप के डिवेलपर को टिकटिक का सोर्स कोड 34 डॉलर (करीब 2,500 रुपये) में बेच दिया।


सोर्स कोड बेचना है मुख्य बिजनस
शेख ने बताया, 'हमारी कंपनी सोर्स कोड बेचती है जिसके बाद खरीदार उसे कस्टमाइज करते हैं। हमारा मुख्य बिजनस है मशहूर ऐप्स के क्लोन बनाकर उन्हें सस्ते दामों में बेचना। हमारा मुख्य मकसद उन छोटे स्टार्टअप्स की मदद करना है जिनके पास कम बजट है। अभी तक हम टिकटिक ऐप की 277 कॉपी बेच चुके हैं।'




उन्होंने आगे बताया, 'हमें इस बात से कोई परेशानी नहीं होती है कि डिवेलपर ने क्या किया है। वे स्क्रिप्ट का पैसा देते हैं और इस्तेमाल करते हैं, ऐसा करना ठीक है। लेकिन समस्या यह है कि लोग इसे भारत का बनाया ऐप कह रहे हैं जो सच नहीं है खासतौर पर तब जबकि उन्होंने ऐप में कोई बदलाव नहीं किए हैं।' शेख का कहना है कि टिकटिक के एक खरीदार ने मित्रों ऐप को बस रीब्रैंड कर दिया है। यह सीधे तौर पर टिकटिक ऐप की नकल है। आप अपनी टेक्निकल टीम से दोनों ऐप डाउनलोड करने को कहकर इन्हें टेस्ट भी कर सकते हैं।



मित्रों के डिवेलपर की पहचान नहीं
बता दें कि Mitron ऐप के डिवेलपर का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसे आईआईटी रुड़की के एक छात्र ने बनाया है। गूगल प्ले पर मित्रों ऐप के डिवेलपर का वेब पेज में वेबसाइट shopkiller.in का जिक्र है जो कि एक ब्लैंक पेज है। इसके साथ ही ऐप में कोई प्रिवेसी पॉलिसी भी नहीं है। इसलिए जो लोग ऐप डाउनलोड कर उस पर साइनइन करने के बाद विडियोज अपलोड कर रहे हैं, उन्हें नहीं पता कि उनके डेटा के साथ क्या हो रहा है। ऐप की परमिशन्स देखें तो यह ऐप बहुत सारी परमिशन्स मांगता है।



ऐप के अधिकतर रिव्यूज पर नजर डालें तो यूजर्स ने इसमें काफी बग होने की शिकायत की है। इसके बावजूद ऐप को हाई रेटिंग्स मिली हैं। इस ऐप को 50 लाख से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। लोग ऐप में बग होने की शिकायत कर रहे हैं लेकिन ऐप के भारतीय होने के चलते हाई रेटिंग भी दे रहे हैं। लेकिन सच यह है कि इसे एक पाकिस्तानी डिवेलपर से खरीदा गया है और यह जानकारी सामने आने के बाद रेटिंग में कमी देखने को मिल सकती है।

Popular posts from this blog

कल से चलेंगी 200 नई ट्रेनें, जानिये कैसे मिलेगा टिकट

1 जून से चलने वाली इन ट्रेनों में सफर को लेकर रेलवे ने यात्रियों के लिए कुछ गाइडलाइंस और नियम तय किए हैं, जिनका पालन करना ​अनिवार्य है. रेलवे की ओर से जारी नियम और दिशा-निर्देश पहले से चल रही 15 जोड़ी यानी 30 एसी स्पेशल ट्रेनों में भी लागू रहेंगे. आइए जानते हैं ट्रेन में सफर के लिए क्या हैं रेलवे के नियम... -रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इन 200 ट्रेनों के लिए आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के अलावा रेलवे स्टेशन के काउंटर, पोस्ट ऑफिस, यात्री टिकट सुविधा केंद्र, आधिकारिक एजेंट, पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम और कॉमन सर्विस सेंटर्स से भी टिकट बुक करवा सकते हैं. - रेलवे ने सभी विशेष ट्रेनों के लिए अग्रिम आरक्षण की अवधि (ARP) को 30 दिन से बढ़ाकर 120 दिन कर दिया है. इनमें 12 मई से राजधानी ट्रेन के मार्ग पर संचालित 15 जोड़ी ट्रेनें और एक जून से चलने जा रहीं 100 जोड़ी नयी ट्रेनें शामिल हैं. यानी यात्री इन ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग यात्रा के दिन से 120 दिन पहले भी करा सकेंगे. इसके साथ ही यात्री एक 1 जून से यात्रा के लिए तत्काल टिकट और करेंट बुकिंग जैसी सुविधा का लाभ उठा ...

Reliance Jio अपने ग्राहकों को फ्री दे रहा है 10GB डेटा

Reliance Jio अपने ग्राहकों को फ्री दे रहा है 10GB डेटा   TikTok को टक्कर देने वाले Mitron ऐप को गूगल ने प्ले स्टोर से हटाया Reliance Jio अपने ग्राहकों को 5 दिन तक रोज 2GB डेटा (10GB) फ्री में ऑफर कर रहा है. याद के तौर पर बता दें ये ऑफर अप्रैल में भी कुछ ग्राहकों को चार दिन के लिए दिया गया था. ये नया ऑफर कंपनी की तरफ से देशभर में रैंडम तरीके से चुनिंदा ग्राहकों को दिया जा रहा है. OnlyTech के मुताबिक, कुछ जियो यूजर्स ने दावा किया है कि उनके अकाउंट में 2GB डेटा फ्री में क्रेडिट कर दिया गया है. जियो अकाउंट्स में ये पैक रैंडम बेसिस में क्रेडिट किया गया है. इसके लिए कोई पैटर्न नहीं रखा गया है कि ये डेटा किसे मिलेगा और किसे नहीं. ऐसे में आपको ये डेटा मिला है या नहीं. ये चेक करने के लिए आपको मैनुअल तरीका अपनाना होगा. पीएम किसान सम्मान निधि योजना – खाते में नहीं आए हैं पैसे, तो यहां करें कॉल, तुरंत बन जाएगा काम फ्री डेटा पैक चेक करने के लिए ग्राहकों को माय जियो ऐप में माय प्लान्स सेक्शन में जाना होगा.  ध्यान देने वाली बात ये है कि इस पैक में जो डेटा दिया जा रहा है वो आपके मौजूदा ड...

अब सरकार दे रही है । खेती के लिए सस्ते लोन जाने कैसे मिलेगा

किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) छोटे किसानों की मदद करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक सबसे महत्वपूर्ण और लोकप्रिय योजना है. बता दें, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Scheme) से किसान क्रेडिट कार्ड को जोड़ने के बाद से देश के 70 लाख लोगों ने खेती-किसानी के लिए कम दर पर लोन लेने के लिए मन बनाया है. इन सभी किसानों ने केसीसी के लिए आवेदन भी किया है. केंद्रीय कृषि मंत्रालय के आकड़ो के अनुसार इन सभी किसानों में से 45 लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड देने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है इसके अलावा 25 लाख किसानों को केसीसी जारी कर दिया गया है. बता दें कि मौजूदा स्थिति में देश के 7 करोड़ किसानों के पास ही किसान क्रेडिट कार्ड है. जबकी सरकार चाहती है कि पीएम किसान योजना से जुड़े सभी किसान साहूकारों की बजाय सरकार से लोन ले. यही कारण है की सरकार केसीसी की बनाने की प्रक्रिया में तेजी ला रही है. सरकार पीएम किसान योजना के माध्यम से बने केसीसी पर महज 4 प्रतिशत के नाम मात्र के ब्याज पर लोन देती है. अब  बैंक किसान को केसीसी कार...