Skip to main content

पीएम किसान सम्मान निधि योजना – खाते में नहीं आए हैं पैसे, तो यहां करें कॉल, तुरंत बन जाएगा काम



केंद्रीय सरकार द्वारा किसानों की आय को दोगुना करने के उद्देश्य से पीएम किसान सम्मान निधि योजना पिछले 1 वर्ष से चलाई जा रही है .इस योजना के अंतर्गत अब तक पांच किश्ते सरकार की तरफ से भेजी जा चुकी हैं लेकिन जानने में यह आया है कि अब तक कई किसानों के खाते में पैसा जमा नहीं हुआ है और वह काफी परेशान हैं . उनकी परेशानी का हल ढूंढते हुए केंद्रीय कृषि विभाग में कुछ टोल फ्री नंबर जारी किए हैं जिनके जरिए वह अपनी परेशानी का हल ढूंढ सकते हैं .आज हमारे इस आर्टिकल में इन्हीं समस्याओं के समाधान के आसपास बातचीत करेंगे.


क्या हैं यह योजना

सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को प्रति वर्ष आर्थिक सहायता सरकार की तरफ से दी जाती है . इस योजना के अंतर्गत सीधे किसान के खाते में सरकार द्वारा ₹2000 तीन किस्तों में साल भर पहुंचाए जाते हैं जिसके हिसाब से सरकार किसान के खाते में ₹6000 सालाना आर्थिक मदद के तौर पर भेजती है. अगर अब तक आपके खाते में पैसा जमा नहीं हुआ है तो आप सरकार से शिकायत भी कर सकते हैं . दी गई लिंक में इसकी प्रक्रिया जानने के लिए क्लिक करें.

पैसा ना मिलने पर किसान क्या कर सकता है 


अगर किसानों के खाते में अब तक पैसा जमा नहीं हुआ है तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है वे लेखपाल अथवा जिला कृषि कार्यालय में जाकर इसके बारे में बातचीत कर सकते हैं. किसान चाहे तो सीधा कृषि विभाग में भी संपर्क कर सकते हैं . इसके लिए कृषि विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं .

पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261
पीएम किसान टोल फ्री नंबर पर कॉल करके किसान अपने परेशानियों का समाधान प्राप्त कर सकते हैं. 1801 155 266
पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स 011 23381092, 23382401
पीएम किसान हेल्पलाइन 0120-6025109
ई-मेल आईडी pmkisan-ict@gov.in
अगर किसान इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी लिस्ट में शामिल हो चुके हैं तो वह अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते हैं.


लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए किसान को इस योजना के पोर्टल पर जाना होगा.
पोर्टल के होम पेज पर फॉर्मल कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद किसान को अपना आधार नंबर अथवा मोबाइल नंबर डालना होगा . इस प्रक्रिया के जरिए किसान लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकता है .
साथ ही उसके खाते में पैसा जमा हुआ है या नहीं अर्थात अपने खाते का स्टेटस भी चेक कर सकता है
अगर किसान के खाते में पैसा जमा नहीं हुआ है तो संभवतः के सामने अपने आधार की जानकारी सही तरह से फॉर्म में नहीं भरी होगी ऐसी स्थिति में किसान अपने आधार की जानकारी को अपडेट भी कर सकता है इसके लिए प्रक्रिया दी गई लिंक पर क्लिक कर कर पढ़ सकते हैं.


पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अलावा सरकार द्वारा किसान पेंशन योजना भी चलाई जा रही है इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

Comments

Popular posts from this blog

कल से चलेंगी 200 नई ट्रेनें, जानिये कैसे मिलेगा टिकट

1 जून से चलने वाली इन ट्रेनों में सफर को लेकर रेलवे ने यात्रियों के लिए कुछ गाइडलाइंस और नियम तय किए हैं, जिनका पालन करना ​अनिवार्य है. रेलवे की ओर से जारी नियम और दिशा-निर्देश पहले से चल रही 15 जोड़ी यानी 30 एसी स्पेशल ट्रेनों में भी लागू रहेंगे. आइए जानते हैं ट्रेन में सफर के लिए क्या हैं रेलवे के नियम... -रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इन 200 ट्रेनों के लिए आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के अलावा रेलवे स्टेशन के काउंटर, पोस्ट ऑफिस, यात्री टिकट सुविधा केंद्र, आधिकारिक एजेंट, पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम और कॉमन सर्विस सेंटर्स से भी टिकट बुक करवा सकते हैं. - रेलवे ने सभी विशेष ट्रेनों के लिए अग्रिम आरक्षण की अवधि (ARP) को 30 दिन से बढ़ाकर 120 दिन कर दिया है. इनमें 12 मई से राजधानी ट्रेन के मार्ग पर संचालित 15 जोड़ी ट्रेनें और एक जून से चलने जा रहीं 100 जोड़ी नयी ट्रेनें शामिल हैं. यानी यात्री इन ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग यात्रा के दिन से 120 दिन पहले भी करा सकेंगे. इसके साथ ही यात्री एक 1 जून से यात्रा के लिए तत्काल टिकट और करेंट बुकिंग जैसी सुविधा का लाभ उठा ...

Reliance Jio अपने ग्राहकों को फ्री दे रहा है 10GB डेटा

Reliance Jio अपने ग्राहकों को फ्री दे रहा है 10GB डेटा   TikTok को टक्कर देने वाले Mitron ऐप को गूगल ने प्ले स्टोर से हटाया Reliance Jio अपने ग्राहकों को 5 दिन तक रोज 2GB डेटा (10GB) फ्री में ऑफर कर रहा है. याद के तौर पर बता दें ये ऑफर अप्रैल में भी कुछ ग्राहकों को चार दिन के लिए दिया गया था. ये नया ऑफर कंपनी की तरफ से देशभर में रैंडम तरीके से चुनिंदा ग्राहकों को दिया जा रहा है. OnlyTech के मुताबिक, कुछ जियो यूजर्स ने दावा किया है कि उनके अकाउंट में 2GB डेटा फ्री में क्रेडिट कर दिया गया है. जियो अकाउंट्स में ये पैक रैंडम बेसिस में क्रेडिट किया गया है. इसके लिए कोई पैटर्न नहीं रखा गया है कि ये डेटा किसे मिलेगा और किसे नहीं. ऐसे में आपको ये डेटा मिला है या नहीं. ये चेक करने के लिए आपको मैनुअल तरीका अपनाना होगा. पीएम किसान सम्मान निधि योजना – खाते में नहीं आए हैं पैसे, तो यहां करें कॉल, तुरंत बन जाएगा काम फ्री डेटा पैक चेक करने के लिए ग्राहकों को माय जियो ऐप में माय प्लान्स सेक्शन में जाना होगा.  ध्यान देने वाली बात ये है कि इस पैक में जो डेटा दिया जा रहा है वो आपके मौजूदा ड...

अब सरकार दे रही है । खेती के लिए सस्ते लोन जाने कैसे मिलेगा

किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) छोटे किसानों की मदद करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक सबसे महत्वपूर्ण और लोकप्रिय योजना है. बता दें, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Scheme) से किसान क्रेडिट कार्ड को जोड़ने के बाद से देश के 70 लाख लोगों ने खेती-किसानी के लिए कम दर पर लोन लेने के लिए मन बनाया है. इन सभी किसानों ने केसीसी के लिए आवेदन भी किया है. केंद्रीय कृषि मंत्रालय के आकड़ो के अनुसार इन सभी किसानों में से 45 लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड देने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है इसके अलावा 25 लाख किसानों को केसीसी जारी कर दिया गया है. बता दें कि मौजूदा स्थिति में देश के 7 करोड़ किसानों के पास ही किसान क्रेडिट कार्ड है. जबकी सरकार चाहती है कि पीएम किसान योजना से जुड़े सभी किसान साहूकारों की बजाय सरकार से लोन ले. यही कारण है की सरकार केसीसी की बनाने की प्रक्रिया में तेजी ला रही है. सरकार पीएम किसान योजना के माध्यम से बने केसीसी पर महज 4 प्रतिशत के नाम मात्र के ब्याज पर लोन देती है. अब  बैंक किसान को केसीसी कार...