Skip to main content

मध्यप्रदेश में कुछ स्थानों को छोड़ शेष जगह गर्मी का तीव्र असर, कल से बारिश की संभावना


भोपाल में तीखी धूप में झोला सिर पर रख जाता एक ग्रामीण।

भोपाल में तीखी धूप में झोला सिर पर रख जाता एक ग्रामीण।

अरब सागर में एक चक्रवात बना है, जिसके चलते कल से प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

चक्रवात आगे चलकर ‘लोप्रेशर’ में तब्दील हो जाएगा, जिसके चलते अगले एक सप्ताह तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है


भोपाल. मध्यप्रदेश में कुछ स्थानों छोड़ अधिकतर जगहों पर रविवार कोगर्मी का तीव्र असर रहा। हालांकि, कल से यानी सोमवार सेराजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गयी है। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि अरब सागर में एक चक्रवात बना है, जिसके चलते सोमवार सेप्रदेश के अधिकतर स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।


उन्होंने बताया कि यह चक्रवात आगे चलकर ‘लोप्रेशर’ यानी निम्न दाब में तब्दील हो जाएगा, जिसके चलते अगले एक सप्ताह तक बारिश की गतिविधियां प्रदेश भर में देखने को मिल सकती है।


वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि शनिवार कोकुछ स्थानों कोछोड़ अनेक जगहों में पारा 40 से 41 डिग्री के आसपास बना रहा, जिसके चलते तीव्र गर्मी महसूस की गयी। इस बीच खरगोन सबसे गर्म शहर रहा, जहां पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में भी कल की तुलना में पारा में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी। हालांकि इस बीच कुछ स्थानों पर दिन के साथ रात के पारा में गिरावट दर्ज होने से गर्मी में राहत रही है।


गरज चमक के साथ बारिश की संभावना


उन्होंने बताया किपिछले कुछ दिनों से प्रदेश के उत्तरी भाग में एक ‘ट्रफ’ लाइन बनी है, जिसका असर प्रदेश के उत्तर पूर्वी हिस्सों में देखने का मिल रहा है। राजधानी भोपाल तथा उसके आसपास के क्षेत्र में शनिवार कोभी हल्के बादल छाए रहने से गर्मी के तीव्र असर से हल्की राहत रही। हालांकि दोपहर के समय गर्मी का प्रभाव कुछ अधिक रहा। सोमवार कोयहां गरज चमक के साथ बारिश की स्थिति बनने की संभावना जताई जा रही है। यहां का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य रहा, वहीं रात का तापमान 27.44 डिग्री रिकार्ड

Comments

Popular posts from this blog

कल से चलेंगी 200 नई ट्रेनें, जानिये कैसे मिलेगा टिकट

1 जून से चलने वाली इन ट्रेनों में सफर को लेकर रेलवे ने यात्रियों के लिए कुछ गाइडलाइंस और नियम तय किए हैं, जिनका पालन करना ​अनिवार्य है. रेलवे की ओर से जारी नियम और दिशा-निर्देश पहले से चल रही 15 जोड़ी यानी 30 एसी स्पेशल ट्रेनों में भी लागू रहेंगे. आइए जानते हैं ट्रेन में सफर के लिए क्या हैं रेलवे के नियम... -रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इन 200 ट्रेनों के लिए आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के अलावा रेलवे स्टेशन के काउंटर, पोस्ट ऑफिस, यात्री टिकट सुविधा केंद्र, आधिकारिक एजेंट, पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम और कॉमन सर्विस सेंटर्स से भी टिकट बुक करवा सकते हैं. - रेलवे ने सभी विशेष ट्रेनों के लिए अग्रिम आरक्षण की अवधि (ARP) को 30 दिन से बढ़ाकर 120 दिन कर दिया है. इनमें 12 मई से राजधानी ट्रेन के मार्ग पर संचालित 15 जोड़ी ट्रेनें और एक जून से चलने जा रहीं 100 जोड़ी नयी ट्रेनें शामिल हैं. यानी यात्री इन ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग यात्रा के दिन से 120 दिन पहले भी करा सकेंगे. इसके साथ ही यात्री एक 1 जून से यात्रा के लिए तत्काल टिकट और करेंट बुकिंग जैसी सुविधा का लाभ उठा ...

Reliance Jio अपने ग्राहकों को फ्री दे रहा है 10GB डेटा

Reliance Jio अपने ग्राहकों को फ्री दे रहा है 10GB डेटा   TikTok को टक्कर देने वाले Mitron ऐप को गूगल ने प्ले स्टोर से हटाया Reliance Jio अपने ग्राहकों को 5 दिन तक रोज 2GB डेटा (10GB) फ्री में ऑफर कर रहा है. याद के तौर पर बता दें ये ऑफर अप्रैल में भी कुछ ग्राहकों को चार दिन के लिए दिया गया था. ये नया ऑफर कंपनी की तरफ से देशभर में रैंडम तरीके से चुनिंदा ग्राहकों को दिया जा रहा है. OnlyTech के मुताबिक, कुछ जियो यूजर्स ने दावा किया है कि उनके अकाउंट में 2GB डेटा फ्री में क्रेडिट कर दिया गया है. जियो अकाउंट्स में ये पैक रैंडम बेसिस में क्रेडिट किया गया है. इसके लिए कोई पैटर्न नहीं रखा गया है कि ये डेटा किसे मिलेगा और किसे नहीं. ऐसे में आपको ये डेटा मिला है या नहीं. ये चेक करने के लिए आपको मैनुअल तरीका अपनाना होगा. पीएम किसान सम्मान निधि योजना – खाते में नहीं आए हैं पैसे, तो यहां करें कॉल, तुरंत बन जाएगा काम फ्री डेटा पैक चेक करने के लिए ग्राहकों को माय जियो ऐप में माय प्लान्स सेक्शन में जाना होगा.  ध्यान देने वाली बात ये है कि इस पैक में जो डेटा दिया जा रहा है वो आपके मौजूदा ड...

अब सरकार दे रही है । खेती के लिए सस्ते लोन जाने कैसे मिलेगा

किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) छोटे किसानों की मदद करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक सबसे महत्वपूर्ण और लोकप्रिय योजना है. बता दें, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Scheme) से किसान क्रेडिट कार्ड को जोड़ने के बाद से देश के 70 लाख लोगों ने खेती-किसानी के लिए कम दर पर लोन लेने के लिए मन बनाया है. इन सभी किसानों ने केसीसी के लिए आवेदन भी किया है. केंद्रीय कृषि मंत्रालय के आकड़ो के अनुसार इन सभी किसानों में से 45 लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड देने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है इसके अलावा 25 लाख किसानों को केसीसी जारी कर दिया गया है. बता दें कि मौजूदा स्थिति में देश के 7 करोड़ किसानों के पास ही किसान क्रेडिट कार्ड है. जबकी सरकार चाहती है कि पीएम किसान योजना से जुड़े सभी किसान साहूकारों की बजाय सरकार से लोन ले. यही कारण है की सरकार केसीसी की बनाने की प्रक्रिया में तेजी ला रही है. सरकार पीएम किसान योजना के माध्यम से बने केसीसी पर महज 4 प्रतिशत के नाम मात्र के ब्याज पर लोन देती है. अब  बैंक किसान को केसीसी कार...