सिंगरौली समाचार कोरोना के कारण संकट में आम लोगों की परेशानी में भी शिवराज सरकार खुद भ्रम और झूठ फैला रही है। सत्य और तथ्य को छुपा रही है। आज ज़ूम के माध्यम से पत्रकारवार्ता में पूर्व पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि भ्रम फैलाने की शरुआत प्रधानमंत्री से होती है। उन्होंने कहा कि जिस मनरेगा को प्रधानमंत्री और पूरी भाजपा कांग्रेस की विफलताओ का स्मारक कहती रही अब उसी मनरेगा के भरोसे श्रमिकों का उत्थान करने की बात कह रहे हैं। मोदीजी ने मनरेगा को गढ्ढे खोदने वाली योजना बताया था। उन्होंने पूछा कि आज जब मनरेगा में पैसे दिये तो क्या गढ्ढे खोदने के लिए दिये हैं ? श्री पटेल ने कहा कि मज़दूरों की पीड़ा की घोर अनदेखी हो रही है। उन्होंने शिवराज सिंह सरकार से पूछा कि जब वो 15 सालों से वे सत्ता में थे तो उन्हें क्यों नहीं मालूम कि असंगठित क्षेत्र में कितने मज़दूर हैं ? इसकी जानकारी साफ-साफ जनता और मीडिया को बताना चाहिए। ऐसे श्रमिकों के लिए नीति या योजना बनाने में सरकार को विषय विशेषज्ञों का सहयोग लेना चाहिए। पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने श्रम सिद्धि योजना के सबंध में सवाल किया कि ये मनरेगा से किस तरह अलग है? उन्होंने कहा कि जब विदेशों से आने वालों की जांच हो रही है तो घर वापस हुए मजबूर श्रमिक भाई बहनों की ठीक से जांच क्यों नहीं हो पा रही है ? पूर्व मंत्री ने ग्रामीण मज़दूरों पर आजीविका के घोर संकट का जिक्र करते हुए कहा कि मज़दूरी की दर दो गुना करने में सरकार को क्या समस्या है ? श्रम कानूनों में सुधार के मामले में पूर्व मंत्री ने कहा कि श्रमिक भाइयों की बिना सहमति लिए कानून में सुधार करना एक तरफा निर्णय गलत है।कमलेश्वर पटेल ने कहा कि 15 सालों में जुमलेबाजी करते हुए अब शिवराज सरकार को गरीब किसानों की कर्ज माफी नहीं दिखती ? बिजली के बिलों में जो कमी आई थी वो नहीं दिखती ? गरीब परिवारों के लिये बढ़ी खाद्यान्न सुरक्षा नहीं दिखती ? बुजुर्गों के लिये बढी पेंशन, कन्या विवाह की बढ़ी राशि, गेंहू की बढ़ी हुई पैदावार नहीं दिखती ? उन्होंने कहा कि जिस माफिया से शिवराज सिंह सरकार परेशान थी उसका खात्मा नहीं दिखता ? पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा का यही चरित्र है। झूठ बोलते रहो और झूठ प्रचारित करते रहो। जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके भ्रम फैलाते रहो। बातें करते रहो काम मत करो। पहले तो जनता से सच छिपाते थे आजकल तो मीडिया से सच छुपाते हैं।
Reliance Jio अपने ग्राहकों को फ्री दे रहा है 10GB डेटा TikTok को टक्कर देने वाले Mitron ऐप को गूगल ने प्ले स्टोर से हटाया Reliance Jio अपने ग्राहकों को 5 दिन तक रोज 2GB डेटा (10GB) फ्री में ऑफर कर रहा है. याद के तौर पर बता दें ये ऑफर अप्रैल में भी कुछ ग्राहकों को चार दिन के लिए दिया गया था. ये नया ऑफर कंपनी की तरफ से देशभर में रैंडम तरीके से चुनिंदा ग्राहकों को दिया जा रहा है. OnlyTech के मुताबिक, कुछ जियो यूजर्स ने दावा किया है कि उनके अकाउंट में 2GB डेटा फ्री में क्रेडिट कर दिया गया है. जियो अकाउंट्स में ये पैक रैंडम बेसिस में क्रेडिट किया गया है. इसके लिए कोई पैटर्न नहीं रखा गया है कि ये डेटा किसे मिलेगा और किसे नहीं. ऐसे में आपको ये डेटा मिला है या नहीं. ये चेक करने के लिए आपको मैनुअल तरीका अपनाना होगा. पीएम किसान सम्मान निधि योजना – खाते में नहीं आए हैं पैसे, तो यहां करें कॉल, तुरंत बन जाएगा काम फ्री डेटा पैक चेक करने के लिए ग्राहकों को माय जियो ऐप में माय प्लान्स सेक्शन में जाना होगा. ध्यान देने वाली बात ये है कि इस पैक में जो डेटा दिया जा रहा है वो आपके मौजूदा ड...

Comments
Post a Comment